बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
05-Jan-2022 02:46 PM
DESK : एक ओर देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पांच राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं, लेकिन अब बढ़ते कोरोना संक्रमण से उनकी रैलियों पर ग्रहण लग रहा है. बुधवार को देश में कोरोना के 55 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने यूपी समेत अन्य राज्यों में बड़ी चुनावी रैलिया न करने की घोषणा की है.
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को नहीं करेगी. पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने यूपी और अन्य राज्यों में बड़ी चुनावी रैली स्थगित करने का फैसला लिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेर ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने UP की चुनावी रैलियाँ रोक दी है. बाक़ी चुनावी राज्यों के लिए फ़ैसला वहाँ के राज्य प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 जनवरी को होने वाली रैली रद्द हो सकती है. सूत्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी की प्रस्तावति रैली स्थगित हो सकती है. हालांकि बीजेपी की ओर से इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि लखनऊ के रमा बाई मैदान में 9 जनवरी को पीएम मोदी एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले थे.