ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / india / CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन: यूपी में मरने वालों की संख्या पहुंची 11,...

CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन: यूपी में मरने वालों की संख्या पहुंची 11, CM ने की शांति की अपील

21-Dec-2019 12:48 PM

LUCKNOW: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. CAA के खिलाफ यूपी में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. यूपी के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. नए नागरिकता कानून के खिलाफ सबसे पहले नॉर्थ ईस्ट से विरोध की आवाज उठी, जो धीरे-धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गई.


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे तमाम राज्यों में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. कई जगहों पर मारपीट, आगजनी और पत्थरबाजी भी हुई. वहीं हिंसक विरोध प्रदर्शन में यूपी में 11 लोगों की जान चली गई.


यूपी में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की है. योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के साथ भ्रम और बहकावे में नहीं आने की भी अपील की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का भी आरोप लगाया है.