प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
14-Feb-2025 10:09 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Trending News : कान में बाली, नाक में नथिया, गले में माला, होंठ पर लिपस्टिक , मांग में गहरा सिंदूर और हाथों में नेल पॉलिश लगाया ये शख्स महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। भूत-प्रेत के खौफ से यूपी के जौनपुर का रहने वाला ये मर्द औरत बन गया है। पिछले 36 साल से वो साड़ी पहन रहा है। यूपी के जौनपुर का रहने वाला ये व्यक्ति पिछले 36 सालों से भूत के डर से महिला के रूप में रह रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
चिंता हरण नाम के शख्स ने बताया कि उन्होंने तीन शादियां की थीं। जिसमें दूसरी बीवी बंगाली थी। उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे सपना आया और उसकी आत्मा उसे परेशान कर रही है। जिसमें उसे महिलाओं की तरह जीने के लिए विवश कर दिया है। चिंता हरण ने बताया कि उसके 9 बेटे थे, जिनमें से 7 बेटों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में इस शख्स ने महिलाओं की तरह साड़ी पहननी शुरू कर दी।
यह शख्स तीन दशक से भी अधिक समय पहले साड़ी पहन रहा है। उसका कहना है कि उसे आत्माओं से भय लगता है, और यही वजह है कि उसने महिलाओं की तरह रहना शुरू कर दिया। उसका दावा है कि एक भूत उसे परेशान करता था, और अगर वह सामान्य पुरुषों की तरह रहता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। वहीं चिंता हरण को लेकर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में हलचल है। जहां कुछ लोग इसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे भूत-प्रेत का प्रभाव बता रहे हैं। दूसरी ओर, कई लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ते हुए कह रहे हैं कि इस व्यक्ति को सही इलाज की जरूरत है।