ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / UP Election : सपा से गठबंधन नहीं करेगी भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद ने...

UP Election : सपा से गठबंधन नहीं करेगी भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर लगा दिए बड़े आरोप

15-Jan-2022 11:44 AM

DESK : उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी कई छोटे दलों से गठबंधन कर रही है. लेकिन भीम आर्मी से उसकी बात नहीं बन सकी. लखनऊ में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोल दिया है. साथ ही कई बड़े आरोप भी लगा दिए.


अभी शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद खबर आई थी कि जल्द ही दोनों दलों के बीच गठबंधन हो जाएगा. लेकिन, अब दोनों दल एक-साथ आते नहीं दिख रहे हैं. चंद्रशेखर ने अखिलेश पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि गठबंधन में वे दलितों को नहीं चाहते हैं. हमारे अधिकारों के मसले पर सपा अध्यक्ष चुप रहे.


अखिलेश ने 40 दिनों बाद बहुजन समाज के लोगों का अपमान किया. अखिलेश जी सामाजिक न्याय का मतलब नहीं समझ पाए हैं. हमसे बातचीत की. इसमें उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. वे दलितों की लीडरशिप खड़ी नहीं होने देना चाहते हैं. उन्होंने हमें कोई जानकारी नहीं दी. हमने उन पर जिम्मेदारी छोड़ी थी कि वे हमें जानकारी दें. लेकिन, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया.


चंद्रशेखर ने कहा कि मैं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता हूं. दो-दो बार तिहाड़ जेल जाकर आ चुका हूं. उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई कभी भी सत्ता की नहीं रही है. उन्होंने कहा कि 1 महीना 10 दिन से प्रयास किया लेकिन अखिलेश यादव से कोई जवाब नहीं मिला, कल (शुक्रवार को) हमारा विश्वास टूट गया जब अखिलेश से कोई जवाब नहीं मिला. यह लड़ाई प्रतिनिधित्व की है. अखिलेश यादव को दलित समाज की जरूरत नहीं है, उन्हें मेरी बधाई.


चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश अभी भी जारी है, हालांकि अभी भी बीएसपी से गठबंधन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिन तक हम लगातार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करुंगा.चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले 5 साल में मैंने लगातार दलितों-शोषितों के खिलाफ अन्याय की लड़ाई लड़ी है. मैं मुद्दों पर बात करता हू.