BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
26-Mar-2025 03:14 PM
By First Bihar
UP CM YOGI ADITYANATH: मुसलमानों की सुरक्षा से जुड़े सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। एक चैनेल के इंटरव्यू में कहा कि 100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है, लेकिन क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू परिवार सुरक्षित रह सकते हैं? CM योगी ने आगे कहा कि मुसलमानों के बीच हिंदू सुरक्षित नहीं रह सकते। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश इसका उदाहरण है। पिछले साल जब बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का पतन हुआ तब वहां रहने वाले हिन्दुओं पर हमले किये गये।150 से ज्यादा मंदिरों को तोड़ा गया और कई पंडितों को गिरफ्तार किया गया। वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों के घर को निशाना बनाकर लूटा गया।
सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा सुरक्षित यदि कोई है तो वो मुसलमान है। अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे लेकिन 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सांप्रदायिक दंगे बंद हो गये। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार के 8 साल पूरे होने वाले हैं। सीएम योगी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि संभल में 64 तीर्थस्थलों में हमने 54 खोज लिया है। जो बचे है उसे भी हम खोजकर रहेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास दंगाइयों का इलाज है। हम उनको घुटने के बल चलने पर मजबूर कर देंगे। सीएम ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास और विरासत के बीच समन्वय बनाकर आगे बढ़ रहा है। आज बिटिया घर से बाहर निकल रही है और खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। वही मस्जिद से लाउडस्पीकर हटवाने के फैसले पर कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद में लगे लाउदस्पीकर से आने वाली आवाज को हमने नियंत्रित करने का काम किया।
वही यूपी में बुलडोजर चलाये जाने पर कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को सबक सिखाया जाएगा। जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में समझाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं हुए। यदि देश में हिंदू सुरक्षित है तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि मुसलमानों को अपना इतिहास पता चल जाए तो वोट बैंक की राजनीति खत्म हो जाएगी।