देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
10-Jun-2021 08:15 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में सियासी घटनाक्रम तेजी के साथ बदल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। योगी आज अमित शाह के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। माना जा रहा है कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच यूपी में विधानसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और लगातार यह कयास लग रहा है कि यूपी में सरकार के अंदर फेरबदल और संगठन में बदलाव किया जा सकता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ कल यानी शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के पीएम मोदी से उनकी मुलाकात सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर हो सकती है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे उनके मुलाकात का कार्यक्रम है। इन नेताओं से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है।
उधर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की मुलाकात के बाद अनुप्रिया पटेल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की है। अनुप्रिया पटेल बीजेपी की सहयोगी अपना दल की नेता है और उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की है। बीजेपी अभी से उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे को इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।