ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

मेधावी छात्राओं को स्कूटी गिफ्ट देगी सरकार, 500 करोड़ रूपये होंगे खर्च

मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये अनुदान, वर्किंग वूमेन हॉस्टल और महिला रोजगार पर भी खास फोकस किया गया है।

उत्तर प्रदेश न्यूज

11-Feb-2026 03:13 PM

By First Bihar

DESK:बेटियों की शादी में एक लाख रुपये देने का ऐलान सरकार ने किया है। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं को भी सरकार ने स्कूटी गिफ्ट देने का वादा किया है। स्कूटी गिफ्ट करने में सरकार 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। साथ ही महिलाओं के लिए सरकार ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने और रोजगार का भी वादा किया है। 


हम बात कर रहे है बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की जहां की योगी सरकार ने आज विधानसभा में अपना 10वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है। इस बजट में सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ख्याल रखा है। यूपी में चुनाव होने वाले हैं इसलिए इस चुनावी साल में सरकार का फोकस महिलाओं पर है। 


जैसा की बिहार में आपने देखा था कि कैसे चुनाव के वक्त महिलाओं को नीतीश सरकार ने रोजगार के नाम पर 10-10 हजार रुपया दिया था। जिसका असर यह हुआ कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। अब बीजेपी की नजर उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है। इस चुनावी साल में योगी सरकार मेधावी छात्राओं को एक स्कूटी और बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की मदद करने जा रही है। यहां तक कि महिलाओं के लिए योगी सरकार ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने और रोजगार भी देने जा रही है।      


योगी सरकार ने इस बजट में मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपए और दिए हैं। जबकि सरकार के पिछले बजट में स्कूटी के लिए 100 करोड़ दिए गए थे लेकिन पिछली बार स्कूटी का वितरण नहीं किया जा सका था। इसलिए इस बार कुल 500 करोड़ रुपए स्कूटी बांटने के लिए दिये गये हैं। चुनावी साल में अब मेधावी छात्राओं को स्कूटी की चॉबी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बेटियों की शादी के लिए अब एक लाख रुपये देगी। पहले सरकार 50 हजार रुपये की अनुदान सहायता देती थी। साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार भी देगी। 


यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपए बजट पेश कर इस बात की घोषणा की। यह बजट पिछले साल से 13 फीसदी ज्यादा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 साल में हमारी सरकार का यह 10वां बजट पेश हुआ। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुई। बीते 9 सालों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। आज पेश हुए बजट में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है। कामकाजी महिलाओं के लिए जिला स्तर पर श्रमजीवी छात्रावास बनाया जाएगा। 


वहीं युवाओं के लिए हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी। इस बार के बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़े जिलों का खास ख्याल रखा है। यूपी में सिटी इकोनॉमिक जोन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब बजट का 12.4% शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। 6 प्रतिशत स्वास्थ्य और बजट का 9 फीसदी हिस्सा कृषि से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होगा। अनाजों के भंडारण के लिए वेयर हाउस और गोदाम बनाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। सीएम योगी ने बताया कि पिछले 9 साल के भीतर राज्य में कोई भी नया टैरिफ नहीं लगाया गया है। यूपी में बेरोजगारी दर 2.24 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।