BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
11-Feb-2026 02:31 PM
By First Bihar
DESK: अब बेटियों की शादी में दिक्कत नहीं आएगी। सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बेटी की शादी में सरकार एक लाख रुपये की अनुदान देगी। पहले 50 हजार रुपये ही दिया जाता था। उस रकम को सरकार ने डबल कर दिया है।
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की जहां की योगी सरकार अब बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये देगी। पहले सरकार 50 हजार रुपये की अनुदान सहायता देती थी। साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार भी देगी। यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपए बजट पेश कर इस बात की घोषणा की। यह बजट पिछले साल से 13 फीसदी ज्यादा है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 9 साल में हमारी सरकार का यह 10वां बजट पेश हुआ। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुई। बीते 9 सालों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। आज पेश हुए बजट में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत छोटे उद्योगों के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था रखी गई है। कामकाजी महिलाओं के लिए जिला स्तर पर श्रमजीवी छात्रावास बनाया जाएगा।
वहीं युवाओं के लिए हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी। इस बार के बजट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछड़े जिलों का खास ख्याल रखा है। यूपी में सिटी इकोनॉमिक जोन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब बजट का 12.4% शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। 6 प्रतिशत स्वास्थ्य और बजट का 9 फीसदी हिस्सा कृषि से जुड़ी योजनाओं पर खर्च होगा।
अनाजों के भंडारण के लिए वेयर हाउस और गोदाम बनाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। सीएम योगी ने बताया कि पिछले 9 साल के भीतर राज्य में कोई भी नया टैरिफ नहीं लगाया गया है। यूपी में बेरोजगारी दर 2.24 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।