ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये

Home / india / अनलॉक में भी यह पाबंदियां रहेंगी, अच्छे से समझ लीजिए...

अनलॉक में भी यह पाबंदियां रहेंगी, अच्छे से समझ लीजिए...

30-May-2020 08:08 PM

DESK : कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद अब देश अनलॉक की तरफ बढ़ चला है। लेकिन अनलॉक पीरियड में भी कई बंदिशें लागू रहेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक अभी कई क्षेत्रों में और अलग-अलग आयु वर्ग पर लॉकडाउन जैसी ही पाबंदियां रहेंगी।


आइए एक नजर डालते हैं अनलॉक के दौरान जारी पाबंदी पर


1.पहले की तरह है अनलॉक पीरियड में भी 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है।


2. गर्भवती महिलाएं गंभीर रूप से बीमार लोगों और 10 साल से छोटे बच्चों को भी घर में रहने को कहा गया है।


3. इन सभी को केवल इमरजेंसी और स्वास्थ्य कारणों से ही घर से बाहर निकलने की इजाजत दी गई है।


4. पहले की तरह तुमसे डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रखा गया है और मास्क लगाने की बाध्यता भी जारी रहेगी। 


5. किसी भी स्थान पर भीड़ लगाने की इजाजत नहीं होगी। 


6. शादियों में अभी भी 50 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। 


7. किसी के अंतिम संस्कार में अभी 20 लोग से ज्यादा इकट्ठे नहीं होंगे। 


8. सार्वजनिक जगहों पर पहले की तरह थूकने पर प्रतिबंध रहेगा, साथ ही साथ पान गुटखा के सेवन पर भी रोक लागू रहेगी। 


9. ऑफिसों में प्रॉपर स्क्रीनिंग और साफ सफाई रखी जाएगी, साथ ही साथ सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।