ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

Home / india / अनलॉक 5.0 की तैयारी में केंद्र सरकार ! यहां जानें क्या-क्या मिल सकती...

अनलॉक 5.0 की तैयारी में केंद्र सरकार ! यहां जानें क्या-क्या मिल सकती है छूट

28-Sep-2020 03:22 PM

DESK : 30 सितंबर से कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच अनलॉक-4 खत्म हो रहा है. और अब 1 अक्टूबर से अनलॉक -5 शुरू किया जायेगा. इस अनलॉक 5.0 को लेकर सरकार जल्द ही दिशा निर्देश जारी कर सकती है.  उम्मीद ये है कि इस अनलॉक -5 में सरकार कई छूट देगी. ऐसे में चलिए जान लेते हैं क्या-क्या छूट केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-5 में दी जा सकती हैं. 


गृह मंत्रालय द्वारा रेस्तरां, मॉल, सैलून और जिम खोले जाने के बाद से अब यह लग रहा है की केंद्र सरकार की ओर से सिनेमा हाल को भी खोलने की इज़ाज़त मिलेगी. अक्टूबर से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के साथ और अधिक आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल में ये कहा था कि कंटेनमेंट जोन और लॉकडाउन का पुनर्मूल्यांकन करें जिससे कोरोना संक्रमण फैलने से रुके. इसकी वजह से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना चाहिए. 


अनलॉक 5 में केंद्र सरकार सिनेमा हॉल खोलने की इज़ाज़त दे सकती है. अगस्त में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने MHA को मूवी थिएटरों के लिए बैठने की व्यवस्था का सुझाव दिया था. यहां तक की यह भी कहा गया है कि सामाजिक दूरी बनाये रखें जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम हो. लोग कोरोना जैसी महामारी से बचें. हाल ही में 1अक्टूबर से पश्चिम बंगाल ने 50% ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमा घरों को खोलने की अनुमति दी है.