ब्रेकिंग न्यूज़

पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश 20 साल की नफरत का खौफनाक अंजाम… ‘कलेजा निकालना था’ कहकर युवक ने पूर्व एयरफोर्स सार्जेंट पर किया जानलेवा हमला BIHAR NEWS : गांधी स्टेडियम में छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट, फिजिकल ट्रेनर भी घायल; दो आरोपी हिरासत में BIHAR NEWS : खाना बनाते समय लगी आग ने मचाई तबाही, घर का सारा सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान बिहार में STF का बड़ा एक्शन: रेलवे स्टेशन से कुख्यात शराब माफिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे उसके नेटवर्क के गहरे राज! Bihar Police Attack : पुलिस पर बड़ा हमला! एएसआई का हाथ टूटा, वार्ड पार्षद समेत कई आरोपी नामजद अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन Iran crisis news : ईरान में खतरा बढ़ा! सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की बड़ी एडवाइजरी, कहा - तुरंत करें यह काम

Home / india / लैंड करने के दौरान जमीन से टकराया प्लेन, 25 जवानों की मौत

लैंड करने के दौरान जमीन से टकराया प्लेन, 25 जवानों की मौत

26-Sep-2020 09:50 AM

DESK: प्लेन लैंड करने के दौरान जमीन से टकरा गया. जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 25 जवानों की मौत हो गई. यह घटना यूक्रेन के खरकीव का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार की देर रात हुई है. हादसे के बाद अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्लेन में क्रू समेत खरकीव एयर फोर्स यूनिवर्सिटी के 27  कैडेट्स जवान थे. जबकि प्लेन ट्रेनिंग उड़ान पर था. दो लोगों की जान तो बच गई है, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


 आग लगने के कारण ही अधिक मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वायु सेना का एंटोनो-26 एयरक्राफ्टर खरकीव में लैंड करने के दौरान ही जमीन से टकरा. इसके बाद  प्लेन में तेजी से आग लग गई. जिसके कारण किसी को थोड़ा सा भी मौका नहीं मिल पाया. बताया जा रहा है कि अगर आग प्लेन में नहीं लगता तो कई जवानों की जान बच सकती थी. हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई. तुरंत आग बुझाया गया. 

हादसे की जांच शुरू

हादसे के बाद यूक्रेन के डिप्टी गृह मंत्री एंटोन गेराशोकेन को ने दुख जताया है और कहा कि अभी घटना के कारणों के बीच संबंध का पता लगा पाना मुश्किल है. हादसे के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अब तब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार प्लेन के एक इंजन में खराबी आ गई थी. इसके बारे में पायलट ने जानकारी दी थी.