ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / CRPF Vehicle Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी गाड़ी,...

CRPF Vehicle Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी CRPF जवानों से भरी गाड़ी, हादसे में दो की मौत; 16 घायल

CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में CRPF जवानों की गाड़ी खाई में गिर गई है. इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है जबकि 16 घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

07-Aug-2025 12:34 PM

By FIRST BIHAR

CRPF Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बसंतगढ़ के पास कंडवा इलाके में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 187वीं बटालियन के एक वाहन में सवार 18 जवान दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि 16 अन्य घायल हुए हैं।


घायलों को तुरंत कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और मौके पर रेस्क्यू टीमें मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं।केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया। 


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने डीसी सलोनी राय से बातचीत की है, जो स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रही हैं और उन्हें लगातार जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।


दुर्घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, हालांकि वाहन खाई में कैसे गिरा, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। बताया गया है कि यह दुर्घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे हुई, जब वाहन कडवा से बसंतगढ़ की ओर जा रहा था।