हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 01:51 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहली परीक्षा पास कर ली है. सरकार ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है. महाराष्ट्र में अब 'ठाकरे राज' हो गया है. सूबे में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बन गई है. शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली 'महा विकास आघाड़ी' सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित कर दिया है.
इससे पहले सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्र के नियमों का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ अधिवेशन बुलाया गया है, वंदे मातरम से अधिवेशन की शुरुआत होनी चाहिए. फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ली है. देवेंद्र फडणवीस ने प्रोटेम स्पीकर बदलने का मुद्दा भी उठाया. इसके बाद बीजेपी के सदस्यों ने सदन से वॉक आउट कर दिया.
विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है. उद्धव ने कामकाज संभालने के साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम की कुर्सी संभालने के पहले ही दिन उद्धव ने आरे कालोनी के पास मेट्रो के कामकाज को रोकने के आदेश दे दिए, जहां रातों-रात दो हजार पेड़ काट दिए गए थे.