ब्रेकिंग न्यूज़

पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?

Home / india / महाराष्ट्र में क्या अजित को मिलेगा पावर ? उद्धव कैबिनेट का विस्तार आज

महाराष्ट्र में क्या अजित को मिलेगा पावर ? उद्धव कैबिनेट का विस्तार आज

30-Dec-2019 09:30 AM

MUMBAI : महाराष्ट्र में उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की तरफ से कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के कोटे से 13-13 मंत्री आज कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। कैबिनेट विस्तार को लेकर सबकी नजरें अजीत पवार पर टिकी हुई हैं। 


महाराष्ट्र चुनाव के बाद गेम चेंजर के रुप में उभर कर आने वाले शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने अपने चाचा के साथ वापसी तो कर ली है लेकिन सब को इस बात का इंतजार है कि क्या शरद पवार अपने भतीजे पर एक बार फिर से भरोसा दिखाएंगे। अगर शरद पवार ने अजीत पर भरोसा जताया तो डिप्टी सीएम की कुर्सी मिलना तय है। अजित पवार ने विधानसभा चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री पद की शपथ तो ली थी लेकिन बीजेपी के साथ जाकर। अजीत पवार ने एनसीपी से विद्रोह किया था लेकिन अपने साथ विधायकों को वह नहीं ले जा पाए थे। बाद में उनकी वापसी हुई और अब कैबिनेट विस्तार में उन्हें जगह मिल सकती है। 


खबरों के मुताबिक उद्धव मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस कोटे से 8 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री शपथ लेंगे इनमें अशोक चौहान, अमित देशमुख, यशोमती ठाकुर, सुनील केदार जैसे प्रमुख नाम शामिल है जबकि शिवसेना से गुलाबराव पाटिल, दादा भूसे, अब्दुल सत्तार को मंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। एनसीपी कोटे से अजित पवार के अलावे दिलीप वलसे-पाटील, हसन मुश्रीफ, राजीव टोपे, अनिल देशमुख जैसे प्रमुख नाम कैबिनेट में शामिल होंगे।