अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Nov-2021 08:18 PM
DESK : खबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से जुड़ी हुई। उद्धव ठाकरे को जल्द ही अपनी सर्जरी करानी पड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे गर्दन के दर्द से परेशान हैं और डॉक्टर उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दे चुके हैं। अगर ठाकरे परिवार से जुड़े सूत्रों की खबर सही है तो उद्धव ठाकरे 2 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती रह सकते हैं।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इन दिनों गर्दन दर्द से बुरी तरह परेशान हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे के गर्दन दर्द की परेशानी पिछले कुछ वक्त से है। इस कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की तैयारी है। संभावना जताई जा रही है कि डॉक्टर उद्धव ठाकरे की सर्जरी कर सकते हैं। उधव ठाकरे के सभी टेस्ट भी कराए जा चुके हैं। साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनकी सर्जरी हो सकती है।
हालांकि उद्धव ठाकरे की सर्जरी तब कराई जाएगी जब उनके बेटे और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे विदेश दौरे से वापस लौट जाएंगे। आदित्य ठाकरे फिलहाल विदेश दौरे पर हैं। वह 12 नवंबर को वापस मुंबई पहुंचेंगे। इस बीच उनकी सर्जरी को लेकर सारी तैयारी पूरी कर रखी है। आदित्य ठाकरे के वापस आने के बाद 13 या 14 नवंबर को उद्धव ठाकरे की सर्जरी हो सकती है।