Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
06-Feb-2025 11:56 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बहन की शादी में शामिल होने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। भाइयों की मौत के बीच दिल पर पत्थर रखकर घरवाले एक ओर शादी की रस्म निभा रहे थे..वहीं दूसरी ओर भाइयों की अर्थी उठ रही थी।
दरअसल एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चुरैथा में फुफेरी बहन की शादी थी। फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक कुमार (22) अपने चचेरे भाई प्रशांत कुमार (19) के साथ अपनी बुआ बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। फतेहपुर मोड़ पर उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। मोटरसाइकिल इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के सिर बिजली के पोल से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाइयो की मौत की जानकारी जब घरवालों को मिली तो शादी की खुशी मातम में बदल गई।
बिना बैंड-बाजे के बारात लगी और बिना किसी शोर-शराबे के किसी भी तरह शादी की रस्मों को नम आंखों से निभाया गया। सुबह एक ओर बहन की डोली उठी, तो दूसरी ओर दोनों भाइयों की अर्थी उठाई गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है।