Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
11-Feb-2025 10:14 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Unique marriage in Haryana: कनाडा में रहने वाली सुप्रीत कौर और कुरुक्षेत्र के जसमेर सिंह उर्फ पोला मालिक की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। सुप्रीत कौर महज साढ़े तीन फुट की हैं। फेसबुक पर वह कुरुक्षेत्र में रहने वाले जसमेर के संपर्क में आईं। जसवीर भी महज ढाई फुट के हैं। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते दोनों को प्यार हो गया। अब भारत लौटकर सुप्रीत ने जसमेर से भव्य समारोह में शादी रचाई है। जिसके बाद इन्होंने कुरुक्षेत्र में रिसेप्शन किया है। मूल रूप से जालंधर की रहने वाली सुप्रीत एनआरआई हैं और कनाडा में रहती हैं।
वहीं दूल्हा जसमेर सिंह उर्फ पोला मालिक कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं और गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। खासतौर पर हरियाणा और पंजाब में इनकी शादी की खूब चर्चा हो रही है।सुप्रीत के परिजनों के मुताबिक शादी का मुख्य समारोह उनके पैत्रिक निवास जालंधर में आयोजित किया गया था। वहीं शादी के बाद रिसेप्शन समारोह दूल्हे के पैत्रिक निवास कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया।
आपको बता दें कि पिहोवा के सारसा गांव के रहने वाले जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक अपने छोटे कद की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। अब वो अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। क्योंकि ढाई फुट के पोला मलिक की शादी कनाडा में रहने वाली साढ़े तीन फुट की सुप्रीत कौर के साथ हो गई है। पोला खेती-बाड़ी का काम करते हैं और उनके पास करीब 5 एकड़ जमीन है।