ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Home / india / टीवी पर सवाल पूछते फिर दिखेंगे बिग बी : शुरू होगा KBC का...

टीवी पर सवाल पूछते फिर दिखेंगे बिग बी : शुरू होगा KBC का सीजन 12, जानिए रजिस्ट्रेशन का पूरा शिड्यूल

03-May-2020 12:30 PM

DESK: टीवी की सुपरहिट शो कौन बनेगा करोड़पति फिर से शुरू होने जा रहा है। केबीसी के बारहवें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। एक बार बिग बी अमिताभ बच्चन इसे लेकर आने वाले हैं जो केबीसी के पर्याय बन चुके हैं। फिर से टीवी पर अमिताभ बच्चन की आवाज गूंजने वाली है। 


सोनी टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अमिताभ केबीसी-12 के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं।अमिताभ बच्चन ने अपनी कविता के जरिये केबीसी-12 का रजिस्ट्रेशन एनाउंस कर दिया हैं, जो कि 9 मई से शुरू हो रहा है। 


केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 मई तक चलेगी। इस दौरान अमिताभ बच्चन हर दिन रात 9 बजे सोनी चैनल पर एक सवाल पूछेंगे। इन सवालों का जवाब एसएमएस या सोनीलिव के प्लेटफार्म के माध्यम से दिया जा सकेगा। सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा। तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के जरिए भेजना होगा। 


चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा। ये सारी प्रकिया होने के बाद प्रतिभागी को KBC 12 में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस बार सबसे खास बात यह है कि प्रोमो रिकॉर्डिंग से लेकर प्रतिभागियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस घर बैठे डिजिटल मीडियम से होगी।