Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
29-Nov-2019 01:58 PM
DELHI: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाकर पॉप्यूलर हुई टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं. खास बात यह है कि मोहिना को पीएम मोदी का भी आशीर्वाद मिला है. मोहिना के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए और न्यूली मैरेड कपल को ढ़ेर सारी बधाईयां दी.
दिल्ली में 28 नवंबर को मोहिना की शादी का रिसेप्शन था. इस मौके पर उनके परिवार, रिश्तेदार और ढेर सारे दोस्त शामिल हुए. लेकिन रिसेप्शन की रौनक तब बढ़ गई जब शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देने खुद पीएम मोदी पहुंचे.
मोहिना की शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर यानी गुरुवार को दिल्ली में रखा गया था. इस मौके पर उनके परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों के साथ-साथ पीएम मोदी भी पहुंचे. शादी और रिसेप्शन के फोटोज में मोहिना बेहद खुश नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को मोहिना सिंह और सुयश रावत ने रॉयल वेडिंग की थी. शादी के फंक्शन में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के कई स्टार्स ने भी शिरकत की थी. मोहिना को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंघानिया के किरदार से फेम मिली थी.

मोहिना, एक्ट्रेस के साथ डांसर भी हैं. उन्होंने डांस इंडिया डांस टीवी शो में भी हिस्सा लिया है.
शादी के बंधन में बंधने के बाद मोहिना सिंह और सुयश रावत बेहद खुश नजर आ रहे हैं.