ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / तुर्की के स्की रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 66 की मौत, कई...

तुर्की के स्की रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 66 की मौत, कई घायल

Turkey Fire: तुर्की के एक रिसॉर्ट में भयंकर आग लग गई है। इस आग में 66 लोग झुलस कर मर गए हैं। इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

21-Jan-2025 07:17 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Turkey Fire: तुर्की के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कार्तलकाया कोरोग्लू पहाड़ों में लोकप्रिय रिसॉर्ट स्की है, जो इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व और राजधानी अंकारा से 170 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। रिसॉर्ट में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस आग में कम से कम 66 लोग झुलस कर मर गए हैं। इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।


बताया जा रहा है किआग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच हो रही है। खबरों के मुताबिक स्कूल की छुट्टियों की वजह से होटल 80-90% तक भरा हुआ था, जिसमें 230 से ज्यादा मेहमान चेक इन कर चुके थे। होटल में स्की इंस्ट्रक्टर नेकमी केपसेटुटन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इमारत से लगभग 20 लोगों को निकालने में मदद की थी, लेकिन धुएं के कारण आग से बचने के लिए रास्ते ढूंढना मुश्किल था। स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि गेस्ट चादरों और कंबलों का इस्तेमाल करके अपने कमरों से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे।आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल फैल गया। लोग किसी भी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे रहे। लेकिन इस दर्दनाक हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई।