बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
30-Mar-2025 08:47 PM
By First Bihar
DESK: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में ईरान को धमकी दी है कि अगर न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनी तो बमबारी होगा। एक निजी चैनल में दिए गए इंटरव्यू में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है की अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो बमबारी की जाएगी और यह ऐसी बमबारी होगी जो कभी ईरान ने पहले नहीं देखी होगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ड्रम की इस धमकी के बाद ईरान गुस्से में आ गया है। ईरान का कहना है कि यदि हम पर बमबारी होगी तो अमेरिका के ठिकाने भी नहीं बचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के जवाब में ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमला हुआ तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकाने भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। ईरान ने इजराइल के खिलाफ भी बड़ा बयान दिया है।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम और यमन में हुती समूह के समर्थन को लेकर धमकी दी थी लेकिन अब ईरान ने भी इस धमकी का करारा जवाब दिया है ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गली बाफ़ ने इस धमकी का जवाब देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो खतरनाक साबित होगा अमेरिका के साथ-साथ उसके सहयोगियों के लिए भी खतरनाक साबित होगा