ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, 'प्रिय...

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, 'प्रिय मित्र' बोलकर PM मोदी ने दी बधाई

US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस ने भी शपथ ली है। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की है।

21-Jan-2025 06:32 AM

By KHUSHBOO GUPTA

US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गये हैं। उन्होंने सोमवार रात राष्ट्रपति पद की शपथ ली और अपने भाषण में अपनी नीतियों का खुलासा किया है। ट्रंप से पहले जे डी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वहीं भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। 4 साल बाद फिर वापसी करके अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर पीएम मोदी ने ट्रंप को बधाई दी है।


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। शपथ लेने के बाद अपने भाषण में इस ट्रंप ने पनामा नहर,महंगाई, स्वास्थ्य सेवा,जलवायु आपातकाल और अपराधियों के संरक्षण जैसे कई मुद्दों पर बात की।