Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
20-Jan-2025 09:19 AM
By First Bihar
Trump Oath Ceremony: अब से थोड़ी ही देर बाद यूएस के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी होगी। भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे ट्रंप US के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स डोनाल्ड ट्रंप को शपथ दिलाएंगे।
दरअसल, भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े 10 बजे अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स डोनाल्ड ट्रंप को यूएस के 47वे राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप पहले ही फ्लोरिडा से विशेष विमान से अपने पूरे परिवार के साथ वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। एक तरफ जहां समर्थकों में खुशी है तो विरोधी गुस्से में हैं।
ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ ले रहे हैं। ट्रंप ने चार साल के अंतराल पर सत्ता में वापसी की है। पिछली बार उन्होंने खुले आसमान के नीचे शपथ ग्रहण किया था लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड के कारण शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के बाहर अमेरिकी संसद के अंदर बने कैपिटल रोटुंडा हॉल में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं।
भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा एलएन मस्क, मार्क जकरबर्ग और जेफ बेजोस के अलावा कई शपथ ग्रहण में मौजूद रहेंगे।