BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान
19-Apr-2020 10:08 AM
DESK: लॉकडाउन 0.2 के बाद ट्रेन और प्लेन सेवा चालू हो जाएगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। 40 दिन के लॉकडाउन के बाद भी ट्रेन और प्लेन सेवा 4 मई को शुरू होने पर अभी निर्णय भी निर्णय नहीं लिया गया है। माना जा रहा है कि ये इंतजार थोड़ा और लंबा खिंच सकता है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उनके घर पर हुई बैठक में हवाई यात्रा 15 मई से शुरू करने का सुझाव दिया गया है। इस चर्चा में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, विमानन मंत्री हरदीप पुरी सहित कई मंत्रियों ने भाग लिया। हालांकि, अंतिम निर्णय के लिए इस बैठक में हुई चर्चा से पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाएगा।इस बीच मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर हवाई सेवा पर स्थिति स्पष्ट की है।
The Ministry of Civil Aviation clarifies that so far no decision has been taken to open domestic or international operations.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) April 18, 2020
Airlines are advised to open their bookings only after a decision in this regard has been taken by the Government.@MoCA_GoI @DGCAIndia @AAI_Official
बताया जा रहा है कि इस बैठक में हवाई परिचालन को फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई। इस बीच एयर इंडिया ने कहा था कि उसने कुछ मार्गों पर 4 मई से घरेलू उड़ानों के लिए और 1 जून से चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।बैठक में हवाई और रेल यात्रा कब से शुरू होगी, इस बारे में किसी विशेष तारीख पर कोई चर्चा नहीं हुई। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद 4 मई से ये दोनों सेवाएं शुरू नहीं हो सकेंगी।