ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Train Accident: दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में 2 लोको पायलट...

Train Accident: दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में 2 लोको पायलट जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल

Train Accident: झारखंड के साहिबगंज में भीषण रेल हादसा हुआ है। जिसमें दो लोको पायलट जिंदा जल गये हैं साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

01-Apr-2025 11:17 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Train Accident in Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज जिले में भीषण रेल हादसा हुआ है। बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास दो मालगाड़ियों के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दो लोको पायलट की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


खबरों के मुताबिक सोमवार की देर रात गोड्डा के ललमटिया से कोयला लोड मालगाड़ी पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी जा रही थी। बरहेट के सोनाजोड़ी के पास लूप लाइन पर खाली मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान कोयला लोड मालगाड़ी लूप लाइन पर आ गयी और खड़ी मालगाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गये। हादसे के बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गयी और खाली मालगाड़ी के ड्राइवर अंबुज महतो और कालेश्वर माल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


अंबुज महतो झारखंड के बोकारो सेक्टर-9 के रहने वाले थे। वहीं कालेश्वर माल पश्चिम बंगाल के निवासी थे। उधर, दूसरी मालगाड़ी के ड्राइवर जीके नाथ भी बुरी तरह से झुलस गये। उनके साथ मौजूद मजदूर उदय मंडल (पश्चिम बंगाल), इसराउल शेख, जितेंद्र कुमार, रवि घोष और शाहिद बुरी तरह से घायल हो गये हैं। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना में रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही है।