खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Aug-2023 02:46 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक कुत्ते की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर है। बिजरोल गांव में कुत्ते की आत्मा की शांति के लिए न सिर्फ शांति यज्ञ कराया गया बल्कि उसकी तेरहवीं के दिन ब्रह्म भोज का भी आयोजन किया गया। पूरे गांव के लाडले टॉमी की मौत से ग्रामीण काफी दुखी हैं।
दरअसल, बिजरोल गांव की गलियों में घूमने वाले टॉमी उर्फ मुन्ना नाम के कुत्ते की मौत पिछले दिनों हो गई थी। वह करीब 12 साल का था। टॉमी पूरे गांव की सुरक्षा करता था और हर किसी का लाडला था। टॉमी की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई दुखी है। टॉमी की आत्मा की शांति के लिए गांव में हवन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए।
ग्रामीण बताते हैं कि टॉमी को जन्म देने के एक दिन बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी। एक दिन के टॉमी को गांव के लोगों ने पाला पोशा और उसकी हिफाजत की। बड़ा होने के साथ ही टॉमी पूरे गांव का लाडला बन गया। उसके जीते जी अपराधियों और बदमाशों की हिम्मत नहीं थी कि गांव में घुस सकें। गांव के लोगों का कहना है कि टॉमी में इतनी खूबियां थीं कि उसे कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है।
