ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / टूट गयी सोशल डिस्टेंसिंग : घर जाने को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जुटी...

टूट गयी सोशल डिस्टेंसिंग : घर जाने को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जुटी हजारों की भीड़, पुलिस ने चटकायी लाठियां

14-Apr-2020 07:31 PM

DESK : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर आ रही है।मुंबई में बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां वे अपने-अपने घर जाने देने की मांग करने लगे।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। 




बांद्रा स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गयी। लॉकडाउन पार्ट वन के आखिरी दिन मजदूर घर जाने की छटपटाहट में दिखें। हालांकि पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 3 मई तक कर दिया है। भीड़ इतन ज्यादा जमा हो गयी को पुलिस को लोगों को हटाने के लिए लाठियां चलानी पड़ी। वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। 


इस बीच पूरे प्रकरण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधायक बेटे आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के घर वापस जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। वे खाना या आश्रय नहीं चाह रहे हैं। वे अपने घर वापस जाना चाह रहे हैं।'आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि ट्रेनों का परिचालन शुरू से ही बंद है। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से 24 घंटे के लिए ट्रेन शुरू करने के लिए कही थी, जिससे कि प्रवासी मजदूर अपने-अपने प्रदेश वापस जा सके। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने के लिए रोडमैप बनाने का मुद्दा उठाया था।