“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
10-Mar-2021 01:00 PM
DESK : तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंप दी गई है. तीरथ सिंह रावत अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बुधवार की शाम तीरथ सिंह रावत सीएम पद की शपथ लेंगे.
इससे पहले धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नाम की चर्चा तेज थी, लेकिन चर्चा पर विराम लगाते हुए पार्टी के विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई गई. जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंप दी गई.
तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अभी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं. भाजपा राष्ट्रीय सचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत वर्ष 1983 से लेकर 1988 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हैं. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वो संघ के लिए काम करते थे और कभी भी बीजेपी में आने का विचार नहीं किया था. लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर वो अपने मिशन में आगे बढ़े.