खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jan-2020 10:29 AM
DELHI: निर्भया के चारों गुनहगारों को एक साथ फांसी के तख्ते पर लटकाया जाएगा. तिहाड़ जेल में अब एक साथ 4 कैदियों को फांसी दी जाएगी. तिहाड़ जेल में फांसी के लिए 3 नये तख्ते तैयार किये गये हैं. पहले यहां फांसी के लिए एक ही तख्त था. लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 4 कर दी गई है.
फांसी के तीनों नए हैंगर भी उसी जेल नंबर-3 में तैयार किए गए हैं, जहां पहले से एक तख्त है. पीडब्ल्यूडी ने इस काम को पूरा किया है. चार तख्त लगने के साथ ही अब तिहाड़ देश की पहली ऐसी जेल हो गई है, जहां एक साथ चार तख्तों को फांसी के लिए तैयार किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक फांसी के तीन नये तख्ते निर्भया गैंगरेप के चारों गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए तैयार कराए गए हैं. इन चारों के मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जेल प्रशासन 6 जनवरी को कोर्ट खुलने पर देगा. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनकी फांसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप के चारों कैदियों को तिहाड़ के जेल नंबर-2 और 4 में रखा गया है.