अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2020 07:29 AM
DELHI: 1 फरवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. दोषियों की ओर से कानूनी पैंतरेबाजी अपनाकर फांसी में देरी कराने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. जिसमें ये कहा गया है कि 7 दिनों के भीतर दोषियों को फांसी हर हाल में हो जाए. इसी बीच तिहाड़ जेल में फांसी देने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है.
फांसी पर लटकने से पहले निर्भया केस के चारों गुनहगारों से जेल प्रशासन ने उनकी आखिरी इच्छा पूछी है. नोटिस देकर चारों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी गई है. उनसे पूछा गया है कि 1 फरवरी को तय उनकी फांसी से पहले वह अपनी अंतिम मुलाकात किससे करना चाहते हैं. इसके साथ ही उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो क्या वह उसे किसी के नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं. जेल प्रशासन ने ये भी पूछा है कि क्या वो कोई धार्मिक किताब पढ़ना चाहते हैं या किसी धर्मगुरु को बुलाना चाहते हैं. इन सभी इच्छाओं को चारों गुनहगार 1 फरवरी को फांसी देने से पहले पूरा कर सकते हैं.
वहीं फांसी पर लटकने का दिन करीब आते ही निर्भया के दोषियों के हलक सूख गये हैं. एक ने खाना छोड़ दिया है तो दूसरे की भूख कम हो गई है. ख़बरों के मुताबिक दोषी विनय ने दो दिनों तक खाना नहीं खाया था, लेकिन बुधवार को जब उसे खाना खाने के लिए बार-बार कहा गया तो उसने थोड़ा खाना खाया. वहीं मुकेश और अक्षय पर फांसी का कोई असर नहीं देखा जा रहा है.