ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / बम बनाते समय हुआ जोरदार धमाका, एक हाथ का पंजा उड़ा, जांच में...

बम बनाते समय हुआ जोरदार धमाका, एक हाथ का पंजा उड़ा, जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की तब पता चला कि काकू नामक व्यक्ति पार्किंग में बम बांध रहा था। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। वह बुरी तरह घायल हो गया।

20-May-2025 03:56 PM

By First Bihar

 UP NEWS: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से खबर आ रही है कि एक व्यक्ति के हाथ का पंजा बम के धमाके में उड़ गया। वह बम बना रहा था। तभी जोरदार ब्लास्ट हुआ और इलाके में हड़कंप मच गया। घटना यूपी के प्रयागराज की है जहां सिविल लाइंस सरदार पटेल के पास कार्तिकेय आनंद उर्फ काकू नामक व्यक्ति पार्किंग में बम बना रहा था। 


तभी अचानक तेज धमाका हो गया। जिससे उसके हाथ का पंजा उड़ गया और चेहरे पर भी गंभीर चोटे आई है। आनन-फानन में उसे पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घायल काकू से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की तब पता चला कि काकू नामक व्यक्ति पार्किंग में बम बांध रहा था। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। वह बुरी तरह घायल हो गया। बम की आवाज और युवक के चिलाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कि उसकी हथेली बुरी तरह घायल हो गया था। 


चेहरे और आंख पर भी जख्म के निशान पाये गये हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान जीएचएस स्थित सागर पेशा मुहल्ला निवासी कार्तिकेय उर्फ काकू के रूम में हुई है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।