दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
27-Feb-2026 09:37 PM
By First Bihar
DESK: तमिल फिल्मों के सुपर स्टार थलपति विजय की पत्नी संगीता ने शादी के 27 साल बाद कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 में हुई थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं जैसन संजय और दिव्या शाशा हैं।
पत्नी संगीता ने आरोप लगाया कि एक एक्ट्रेस के साथ उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। तमिल स्टार थलपति विजय पर उनकी पत्नी ने आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। कोर्ट में दाखिल अर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से इस कथित संबंध को लेकर सवाल किया तो उनके साथ व्यवहार में बदलाव आने लगा।
संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया। उनके आने-जाने पर रोक लगा दिया और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी। याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है।
2021 में संगीता को पता चला कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप है। इसमें आगे दावा किया गया कि विजय द्वारा रिलेशन को समाप्त करने के आश्वासन देने के बावजूद भी वह रिश्ता बनाते रखे। संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिसी कोर्ट में याचिका दायर की है। विजय और उनकी पत्नी की तरफ से अभी किसी तरह का बयान नहीं आया है।