ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / Delhi News: दिल्ली में किरायेदारों को भी मिलेगी फ्री बिजली, चुनाव से पहले...

Delhi News: दिल्ली में किरायेदारों को भी मिलेगी फ्री बिजली, चुनाव से पहले अरविन्द केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे जिससे किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिल सके.

18-Jan-2025 12:12 PM

By First Bihar

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने बिजली और पानी फ्री कर दी है. दुख की बात है कि किरायेदारों को इसका फायदा नहीं मिलता. इसके कई कारण हो सकते है. मेरा मानना है कि किरायेदारों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे जिससे किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिल सके.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं सभी किराएदारों को बधाई देना चाहता हूं यह बहुत बड़ा कदम होगा. उन्होंने कहा, दिल्ली में अधिकतर पूर्वांचल के किराएदार आते हैं. पूर्वांचल से लोग आते हैं जो किराए पर रहते हैं बहुत गरीब होते हैं. अगर उन्हें बेनिफिट नहीं मिलता तो वह उनको बड़ी तकलीफ होती है तो उन सब लोगों को अब फ्री बिजली पर पानी का बेनिफिट मिलना चालू होगा.

केजरीवाल ने आगे कहा, पिछली बार हमने किरायेदारों के लिए प्रीपेड का सिस्टम बनाया था लेकिन कुछ अड़चन थी जिसे दूर करेंगे और इस बार देंगे. उन्होंने कहा, मैं जहां भी जाता हूं तो किराएदार मेरे को घेर लेते हैं कहते हैं जी आपके अच्छे स्कूल है उसका बेनिफिट हमें मिल रहा है. मोहल्ला क्लीनिक का मिल रहा है अस्पतालों का मिल रहा है. फ्री बस सेवा का फायदा मिल रहा है, फ्री तीर्थ यात्रा का मिल रहा है लेकिन आपके फ्री बिजली और पानी का नहीं मिल रहा है. इसलिए हम यह घोषणा कर रहे हैं.