ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / स्कूल जाते वक्त 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, सीने में अचानक...

स्कूल जाते वक्त 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, सीने में अचानक दर्द के बाद सड़क पर गिरी..और हो गई मौत

Telangana Student Died: तेलंगाना में हार्ट अटैक से 10वीं की छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा को स्कूल जाते वक्त सीने में दर्द हुआ..वो बेहोश होकर सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गई।

21-Feb-2025 11:10 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Telangana Student Died: तेलंगाना से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल जाते वक्त 10वीं की छात्रा को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई है। सीने में दर्द होने के बाद बच्ची बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की है।


बताया जा रहा है कि दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा श्री निधि की स्कूल जाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। शिक्षक ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, श्री निधि रामा रेड्डी मंडल के सिंगारायपल्ली गांव की रहने वाली थी। पढ़ाई के लिए वो कामारेड्डी में रहती थी और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। 


छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल जा रही थी, तभी अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की अचानक हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। आपको बता दें कि हाल के दिनों में बच्चों में भी हार्ट अटैक के बहुत मामले सामने आ रहे हैं।