मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
09-Feb-2026 06:52 PM
By First Bihar
DELHI: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान वह व्यक्ति भी उनके साथ था जिसे तेज प्रताप यादव ने जयचंद बताया था। तेजस्वी यादव के साथ कोर्ट में रमीज नेमत भी मौजूद रहे।
बता दें कि जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के एक बेटी के पिता बनने की खबर सामने आने के बाद गुस्साए लालू के बड़े बेटे मीडिया के सामने आए और इसे अफवाह बता जयचंदों के नाम का खुलासा करने लगे। तेज प्रताप ने 5 जयचंदों के नाम का उद्भेदन किया। जिसमें एक रमीज नेमत का भी उन्होंने नाम लिया जो आज कोर्ट में तेजस्वी यादव के साथ देखे गये।
बता दें कि रविवार को पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने आगे कहा था कि मेरे पिता बनने की खबर पूरे तरीके से बेबुनियाद और झूठी बातें है। इसको मैं खारिज करता हूं। इस तरह का आरोप लगेगा तो लोग डिप्रेशन में चला जाएगा और फांसी लगा लगा। डिप्रेशन में हम भी थे लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है कि हम ठीक हैं। इस मामले को लेकर हम गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य लोगों से भी मिलेंगे और अपनी बातें रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे। जिस तरह से हमारे बारे में अफवाह उड़ाया जा रहा है, हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ने वाले नहीं हैं। सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है। उन्होंने कहा है कि एक दो दिन में हम आपको बुलाते हैं। इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।
तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव यह सब देखते हुए भी क्यों चुप है यह वही बताएंगे। उनके जयचंद अलग-अलग कोना में बैठा हुआ है और वही से मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। हम जानते हैं इस गिरोह का संचालन मिस्टर मुकेश रोशन करते हैं। जो महुआ से हारे हुए विधायक हैं। मुकेश रोशन मेरा हत्या करना चाहता है। मुकेश रोशन को पकड़ा जाए। हमारा संबंध लड़की से जोड़ रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उस लड़की से मेरा कोई संबंध नहीं है। हमारा संबंध बच्चों से जोड़ा जा रहा है उससे भी हमारा कोई संबंध नहीं है। आकाश भारती और आकाश गुर्जर उसका पता लगाना चाहिए। यह लोग रात के अंधेरे में गोला रोड कहां जाते थे। हर एक फुटेज निकाल कर इसकी जांच करनी चाहिए।
हम न्याय की गुहार लगाएंगे। मुझे बदनाम किया जा रहा है। हमारे पीछे साजिश की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक भ्रामक खबर चलाई जा रही है। कोई कह रहा है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तो कोई कह रहा है कि पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। यह सब भ्रामक खबर है ऐसी कोई बात नहीं है। यदि ऐसी कोई बातें रहती तो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया जाता। तेजप्रताप ने जयचंदों का खुलासा करते हुए कहा कि मिस्टर मुकेश रोशन जयचंद नंबर 1 है। नंबर 2 में संजय यादव और नंबर 3 में रमिज नेमत, नंबर 4 शक्ति सिंह और 5 नंबर पर जयचंद सुनील सिंह है। इसके साथ-साथ छात्र राजद के कई लोग भी इसमें शामिल है जो हमें लगातार बदनाम करने की साजिश कर रहा है।