हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Nov-2020 04:07 PM
DESK: तेजस एक्सप्रेस शुरूआत के दिनों में खूब मुनाफा कमाया. जिसके कारण कई और कंपनियां ट्रेन चलाने के लिए राजी हो गई, लेकिन यही तेजस ट्रेन को अब पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं. जिसके कारण तेजस ट्रेन बंद होने जा रही है.
23 नवंबर से होगी बंद
लगातार हो रहे घाटे के कारण लग्जरी तेजस ट्रेन को 23 नवंबर से बंद करने का रेलवे बोर्ड ने फैसला किया है. जिसमें लखनऊ-नई दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस शामिल है. इस ट्रेन को आईआरटीसी चलाती है.
खर्च भी नहीं निकल पा रहा
लॉकडाउन के कारण तेजस को सात माह तक बंद किया गया था. जिसके बाद 17 अक्टूबर से फिर से तेजस को चलाया जा रहा था, लेकिन एक माह परिचालन करने के बाद भी पैसेंजर नहीं मिल रहे थे. स्थिति ऐसी हो गई की परिचालन का खर्च भी नहीं निकल पा रहा था. जिसके कारण फिर से तेजस को बंद करने का फैसला लिया गया है. कोरोना संकट के कारण पैसेंजर कम मिल रहे हैं. जिसके कारण मजबूरी में इस लग्जरी ट्रेन को बंद करना पड़ रहा है. तेजस ट्रेन को अक्टूबर 2019 में शुरू किया गया था. जिसके बाद पैसेंजर में जबरदस्त उत्साह था.