ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Viral Video: शिक्षक ने क्लासरूम को बना दिया ठेका, मासूम बच्चों को परोसी...

Viral Video: शिक्षक ने क्लासरूम को बना दिया ठेका, मासूम बच्चों को परोसी शराब; वीडियो वायरल होते ही DM ने ले लिया बड़ा एक्शन

19-Apr-2025 03:25 PM

By First Bihar

Viral Video: मध्य प्रदेश के कटनी से शिक्षा को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बड़वारा ब्लॉक के खिरहनी गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों को शराब पिलाते नजर आ रहे हैं।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह के सामने 6-7 नाबालिग बच्चे बैठे हैं। वह उन्हें एक-एक करके कप में शराब परोसते हैं, जिसे मासूम बच्चे पीते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में शिक्षक को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि "शराब पीने से पहले उसमें पानी मिला लेना।" ऐसा प्रतीत होता है जैसे शिक्षक ने अपनी कक्षा को शराब क ठेका में बदल दिया हो।


यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। कटनी के जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को निर्देश दिया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


इसके बाद विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारियों को वीडियो भेजा गया और जांच के बाद शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।