ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / india / होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने 8 साल की बच्ची से कराई 450...

होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने 8 साल की बच्ची से कराई 450 उठक-बैठक, अस्पताल में भर्ती

23-Jan-2020 02:38 PM

THANE: ख़बर महाराष्ट्र के ठाणे से है, जहां होमवर्क नहीं बनाने पर एक टीचर ने 8 साल की बच्ची से 450 बार उठक-बैठक कराई है. जिसके बाद बच्ची बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना के बाद गुस्साए बच्ची के परिजनों ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़ित बच्ची शांति नगर के मीरा रोड इलाके की रहने वाली है.


पुलिस ने बताया कि ट्यूशन टीचर से 450 उठक-बैठक की सजा मिलने पर तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची की तबीयत बेहद खराब हो गई थी. जिसके बाद नया नगर पुलिस थाने में बच्ची की मां ने आरोपी टीचर लता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.


इस घटना से करीब एक महीने पहले उसी ट्यूशन टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर कथित तौर पर बच्ची के कपड़े उतरवाकर उसे छड़ी से पीटा था. जिसके बाद बच्ची के पैस सूज गये थे. जिसकी शिकायत करने के बाद भी टीचर लता नहीं सुधरी और एक बार फिर से बच्ची को कठोर सजा दी. फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है.