ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / india / तमिलनाडु: DMK की जीत के लिए एक महिला समर्थक ने मांगी थी मन्नत,...

तमिलनाडु: DMK की जीत के लिए एक महिला समर्थक ने मांगी थी मन्नत, जीत के बाद मंदिर के बाहर काट डाली अपनी जीभ

03-May-2021 02:37 PM

DESK: राजनीतिक दलों की जीत पर समर्थकों द्वारा सिर मुंडन कराना आम बात है लेकिन तमिलनाडु में जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जहां एक महिला समर्थक ने डीएमके की जीत की खुशी में मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट दी। इस महिला ने मन्नत मांगी थी कि 2021 के विधानसभा चुनाव में यदि डीएमके पार्टी की जीत होगी तब वह मंदिर में जाकर अपने जीभ की बलि दे देगी। 


तमिलनाडु में द्रविड़ मु्न्नेत्र कड़गम यानी DMK की प्रचंड जीत के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रामानाथापुरम जिले की एक महिला ने सोमवार सुबह एक मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट दी। 32 साल की वनिथा डीएमके की समर्थक है। जिसने एक मंदिर में  मन्नत मांगी थी कि यदि डीएमके को तमिलनाडु में 2021 विस चुनाव में जीत मिली तो वो अपनी जीभ की बलि दे देगी। डीएमके को तमिलनाडु में बहुमत मिलने के बाद वह मुथाल्लन स्थित मंदिर में पहुंची थी। वनिथा चाहती थी कि मंदिर में प्रतिमा के सामने ही वह अपनी जीभ काटे और दिए गए कसम को पूरा करे। 


कोरोना को लेकर इन दिनों कई तरह की बंदिशे लागू है। लोगों को मंदिरों और धर्म स्थलों के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में मंदिर के गेट को बंद रखा गया है। मंदिर पहुंची वनिथा ने देखा की मंदिर का गेट बंद है ऐसे में वह मंदिर में जा नहीं सकती। तो उसने मंदिर के बाहर ही अपनी जीभ काट दी। ऐसा करने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। डीएमके के इस समर्थक द्वारा उठाए गये कदम से लोग भी हैरान हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।