सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
14-Jun-2022 08:52 AM
DELHI : देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। 24 जुलाई को मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन बीजेपी या फिर विपक्षी दलों ने अब तक राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर तस्वीर साफ नहीं की है। इस बीच दिल्ली के राजनीतिक खबर आ रही है उसके मुताबिक बीजेपी राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए एक महिला का चेहरा सबको चौंका सकती है। बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव के जरिए मिशन साउथ को पूरा करना चाहती है। यही वजह है कि बीजेपी दक्षिण भारत से आने वाली एक महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार करना शुरू किया है।
बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों की माने तो इस बार दक्षिण भारत से आने वाली महिला उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए आगे किया जा सकता है। डॉ तमिलिसाई सुंदरराजान राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। 61 साल की तमिलिसाई सुंदरराजन तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल हैं। इतना ही नहीं राज्यपाल बनने से पहले वह बीजेपी की तमिलनाडु में प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बीजेपी तमिलिसाई सुंदरराजन के जरिए तमिल और दक्षिण कार्ड खेल सकती है। राजनीति में आने से पहले तमिलिसाई सुंदरराजन चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रही हैं।
दक्षिण भारत से आने वाले समाचार चैनलों और अन्य माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर तमिलिसाई सुंदरराजन को लेकर तमाम तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बीजेपी इस बार दक्षिण भारत से आने वाली तमिलिसाई सुंदरराजन को ही उम्मीदवार बनाएगी। सुंदरराजन के साथ-साथ कुछ अन्य नामों की भी चर्चा है। एक चर्चा यह भी है कि बीजेपी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद पर किसी मुस्लिम चेहरे को ला सकती है। इसमें बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तक के नाम की चर्चा है।