बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
04-Jun-2020 05:21 PM
DELHI: अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। तबलीगी मरकज पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। जमात में शामिल हुए सभी विदेशियों पर भारत में 10 साल तक इंट्री बैन कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर केन्द्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए तबलीगी मरकज में शामिल हुए विदेशी जमातियों पर भारत में आने पर 10 साल तक रोक लगा दी है। वहीं मौलाना साद के खिलाफ भी जांच तेज कर दी गयी है।बताया जा रहा है कि 2200 विदेशी जमातियों पर गृह मंत्रालय ने बैन लगाया है। वहीं मौलाना साद पर पर भी सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मौलाना के खिलाफ जांच तेज कर दी गयी है।
ब्लैकलिस्ट किए गए विदेशियों में माली, नाइजीरिया, श्री लंका, केन्या, जिबूती, तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं।बड़ी संख्या में निजामुद्दीन मरकज में विदेशियों को भारत में यात्रा करते हुए पाया गया था, जिन्होंने तबलीगी जमात से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया। यह भी पता चला है कि इनमें से अधिकतर विदेशी पर्यटक वीजा या ई-वीजा पर आए थे। वीजा की शर्तों के उल्लंघन के मामले पर भारत सरकार ने सभी के वीजा रद्द कर दिए थे, जिससे कोई भी देश से बाहर ना जा सके।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि दिल्ली हिंसा के एक आरोपी का हजरत निजुमाद्दीन मरकज से भी लिंक है। पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी को शिव विहार में एक स्कूल के बाहर हिंसा हुई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि स्कूल के मालिक फैजल फारुक का जामिया कॉर्डिनेशन कमिटी, हजरत निजामुद्दीन मरकज, देवबंद और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों के सदस्य से संपर्क हैं। कॉल डिटेल से पता चला है कि काफी गहरी साजिश रची गई थी।
आपको बता दें कि हजरत निजामुद्दीन मरकज इससे पहले कोरोना वायरस हॉटस्टॉप बनने की वजह से चर्चा में आया था और अब इसके तार दिल्ली हिंसा से जुड़ रहे हैं। मार्च के महीने में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 2300 से ज्यादा लोगों को अस्पताल और क्वरान्टीन सेंटर भेजा गया था। अब पुलिस का दावा है कि राजधानी पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हिंसा को भड़काने की साजिश फारुक ने रची थी।