ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, जाँच...

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, जाँच में जुटी पुलिस

19-Jan-2021 07:57 AM

DESK : कोरोना महामारी के बीच देशवासियों के सामने हर दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से प्रेस वार्ता करने वाले संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अंकुर अग्रवाल की मौत गोली लगने से हुई है। उनका शव सहारनपुर के पिलखनी इलाके से बरामद किया गया है। 


पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र से अंकुर अग्रवाल का शव बरामद किया है। शव के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। अंकुर अग्रवाल जिले के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट के जी अग्रवाल के बेटे थे। पुलिस ने पंचनामा के बाद अंकुर अग्रवाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामला बेहद हाईप्रोफाइल है इसलिए पुलिस छानबीन में जुट गई है। 


अंकुर अग्रवाल का शव जिस जगह से बरामद किया गया है वह सहारनपुर से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर है। पिलखनी गांव हरियाणा के यमुनानगर और अंबाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। सहारनपुर ग्रामीण के एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना सरसावा इलाके में पिलखनी के पास एक व्यक्ति की लाश खेत में पड़ी है। सबके पास लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। एसपी का कहना है कि पुलिस लगातार तेजी के साथ इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही पूरा मामला सामने आ जाएगा।