मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
23-Apr-2020 11:21 AM
DESK : देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हजार पार हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 21393 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 681 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 4258 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना महामारी की इस बड़ी संकट के बीच हेल्थ इंश्योरेंस कराने वालों को बड़ी राहत दी गयी है।
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI)ने बीमाधारकों को बड़ी राहत दी है। इरडा ने कहा कि अब हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम को किश्तों में जमा किया जा सकता है। यह सुविधा करीब एक साल तक 21 मार्च 2021 तक के लिए दी गई है। IRDAI ने सभी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को किस्तों में प्रीमियम भुगतान का ऑप्शन दें।
इरडा के निर्देश के मुताबिक, बीमाधारक 31 मार्च 2021 तक अपनी सुविधा के मुताबिक प्रीमियम की राशि हर महीने, तीन महीने, छह महीने के आधार पर भुगतान कर सकते हैं। इरडा ने साफ किया है कि इससे मूल प्रीमियम और शुल्क ढांचे में कोई बदलाव नहीं होगा।