ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Home / india / सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि, ना सच सामने आया और ना...

सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि, ना सच सामने आया और ना ही परिवार को मिला इंसाफ

14-Jun-2022 08:26 AM

PATNA : 2 साल पहले आज ही के दिन बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़ गया था। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर जब सामने आई तो हर तरफ लोग सन्न रह गए। सुशांत ने खुदकुशी की यह बात किसी के भी गले से नहीं उतरी, नतीजा यह हुआ कि सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके परिवार वालों से लेकर चाहने वालों तक ने खुदकुशी की बजाय हत्या की तरफ आशंका जताई। मामला इतना बढ़ा कि सीबीआई को जांच का जिम्मा दे दिया गया लेकिन आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर भी ना तो सुशांत सिंह के परिवार को इंसाफ मिल पाया और ना ही सीबीआई की जांच किसी नतीजे पर पहुंच पाई। सुशांत सिंह की हत्या या आत्महत्या इस बिंदु की जांच करने का जिम्मा सीबीआई को मिला लेकिन सीबीआई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे वैसे बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की तरफ बात बढ़ती गई। मामला इतना पेचीदा हो गया कि सुशांत की बात पीछे छूट गई और बड़े-बड़े सितारों का नाम रख कनेक्शन में सामने आने लगा। 


सुशांत का परिवार पटना में रहता है। पटना में सुशांत ने अच्छा खासा वक्त भी गुजारा था यही वजह है पटना के लोगों की संवेदना सुशांत सिंह के साथ ज्यादा जुड़ी हुई थी। सुशांत की मौत के बाद पटना के लोगों ने इंसाफ के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन तक किया था। पटना के जिस राजीव नगर इलाके में सुशांत सिंह का घर है, वहां आज उनके नाम पर एक चौक तक बनाया जा चुका है। सुशांत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर आज पटना में ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। लेकिन सुशांत के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले पटना के युवाओं को आज भी इस बात का मलाल है कि इस बेहद महत्वपूर्ण केस में सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। 


नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन चुके सुशांत सिंह के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने अपने भाई की मौत के बाद सीबीआई जांच की मांग रखी थी। सुशांत की मौत का राज सामने आ पाए इसलिए उन्होंने हर स्तर पर प्रयास किया। नीरज बबलू दो साल पहले बीजेपी के विधायक थे लेकिन आज वह सरकार में मंत्री हैं। अब सीबीआई की सुस्त जांच को लेकर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। मौत के बाद सुशांत की कई कहानियां एक-एक कर मीडिया के जरिए सामने आती रहीं। रिया चक्रवर्ती से लेकर उन तमाम लोगों से उनके रिश्ते पर रिपोर्ट आते रहे सुशांत जिनके करीब थे, लेकिन आज यह सब बातें पीछे छूट चुकी हैं। सच्चाई यही है कि सुशांत सिंह की मौत के 2 साल बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि बॉलीवुड के चमकते सितारे ने खुदकुशी की थी या फिर किसी साजिश का शिकार हुए थे?