बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
21-Aug-2020 11:20 AM
MUMBAI: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है. टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हुई है. सीबीआई की SIT टीम बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मिलने पहुंची. सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स लिए जाएंगे. एजेंसी अब तक केस में की गई सभी जानकारी, फॉरेंसिक सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दर्ज किए गए बयानों का हैंडओवर लेगी.
कल हुई थी सीबीआई की बैठक
गुरुवार को जांच को लेकर सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई की एसआईटी की बैठक हुई थी. सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था. सीबीआई एसआईटी की मदद के लिए फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों और विश्लेषकों की एक टीम बनाई गई है. इसके अलावे इस केस की जांच कैसे आगे बढ़ाए जाए इसको लेकर भी चर्चा हुई. जांच को लेकर पहले ही एसआईटी का एलान हो चुका है. एसआईटी का नेतृत्व सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर करेंगे. उनके अलावा गगनदीप गंभीर, एसपी नूपुर प्रसाद और एडिशनल एसपी अनिल यादव इस टीम का हिस्सा होंगे. ये सभी सुशांत केस की जांच करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश
सुशांत सिंह राजपूत केस की सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच करने का आदेश बुधवार को दे दिया. जिससे महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका लगा. महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि वह इसके खिलाफ अपील करेंगे. इस बात को सुनते ही कोर्ट ने कहा कि यह जजमेंट 35 पन्नों का अपील करने से पहले इसको बढ़िया से पढ़ लिजिए. कोर्ट ने साफ कर दिया यह फाइनल फैसला है. इसको आप चुनौती नहीं दे सकते हैं. कोर्ट ने कहा कि हमने हर पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद फैसला सुशांत सिंह राजपूत केस का फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई करेगी. यही नहीं कोर्ट ने कहा कि पटना में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो कानून सम्मत है. ऐसे में सीबीआई जांच की सिफारिश करने का बिहार सरकार का फैसला सही है.