Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
01-Aug-2020 10:06 AM
DESK : सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार आंसुओं का सैलाब लेकर आया है लेकिन रक्षाबंधन के ठीक पहले बहन ने अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की अपील की है। श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
सुशांत की बहन श्वेता ने पीएम मोदी को टाइप करते हुए ट्विटर पर लिखा है "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूँ। मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत के न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।" इतना ही नहीं श्वेता ने लिखा है.. डियर सर मेरा दिल कहता है कि आप सच के लिए सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत सिंपल फैमिली से आते हैं। मेरे भाई के साथ कोई गॉडफादर नहीं था जब वह बॉलीवुड में था और ना ही हमारे पास कोई और है। मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है इस केस को देखें और इस बात का ध्यान रखा जाए कि सब कुछ सही तरीके से हो और किसी भी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो, न्याय की उम्मीद में।
रक्षाबंधन जैसे त्योहार के ठीक पहले सुशांत की बहन ने जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है वह बेहद अहम है। अब देखना है कि प्रधानमंत्री इस मामले पर सीधा संज्ञान लेते हैं या फिर नहीं। आपको बता दें कि इसके पहले रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर अपनी तरफ से सफाई दी थी।