मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
17-Sep-2025 03:20 PM
By FIRST BIHAR
Surya Grahan 2025: इस वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण पितृ पक्ष की सर्व पितृ अमावस्या के दिन, 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टिकोण से एक दुर्लभ संयोग भी माना जा रहा है। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल आरंभ हो जाता है। यह सूतक काल केवल उन्हीं स्थानों पर मान्य होता है जहां से सूर्यग्रहण दृष्टिगोचर होता है। सूतक काल के दौरान बालक, वृद्ध और रोगियों को छोड़कर सभी के लिए खानपान और पूजा-पाठ वर्जित होता है। यह सूर्यग्रहण 21 सितंबर की रात 11:00 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को तड़के 3:24 बजे समाप्त होगा।
कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण?
न्यूजीलैंड (ऑकलैंड, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च)
ऑस्ट्रेलिया (सिडनी, होबार्ट)
नॉरफ़ॉक द्वीप (किंग्स्टन)
दक्षिण प्रशांत महासागर के आसपास के क्षेत्र
अंटार्कटिका
इस दौरान न्यूजीलैंड के दक्षिणी हिस्सों में सूर्य का लगभग 85% भाग ढका हुआ नजर आएगा।
कहां नहीं दिखेगा ग्रहण?
भारत, नेपाल, श्रीलंका, यूएई, अफगानिस्तान, व अन्य एशियाई देश
अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश क्षेत्र
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक, खगोलीय और ज्योतिषीय स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सत्यता का दावा नहीं करते। विस्तृत जानकारी हेतु संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।