मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Dec-2025 02:48 PM
By First Bihar
DESK: बिना हेलमेट के KTM Duke बाइक तेज रफ्तार में चलाना एक ब्लॉगर को भारी पड़ गया। बाइक की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी, तभी उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गया। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
मृतक की पहचान गुजरत के सूरत निवासी प्रिंस पटेल के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर था। प्रिंस की KTM Duke मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार के चलते मौत हो गयी। एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिससे पता चलता है कि PKR Blogger को चलाने वाले प्रिंस की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी।
प्रिंस की बाइक की स्पीड करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जब वह मल्टी लेवल फ्लाईओवर ग्रेट लाइन ब्रिज से उतर रहा था, तभी बाइक से संतुलन बिगड़ गया उनका कंट्रोल छूट गया और वो हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान वे हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे, जिसके चलते यह बड़ी घटना हो गयी। हेलमेट लगाये रहते तो जान बच सकती थी।