BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
01-Apr-2021 10:08 AM
DESK: दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलेगा. इसकी जानकारी देते हुए आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 3 मई को रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा. रजनीकांत को 71 साल की उम्र में यह अवार्ड दिया जाएगा.
इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि ''सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है. अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा. इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी.''
बता दें कि रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को मराठी परिवार में हुआ था. रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. रजनीकांत का जन्म बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत उन्होंने टॉलीवुड में काफी नाम कमाया. रजनीकांत को साउथ में थलाइवा और भगवान कहा जाता है.