ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Sudivya Kumar Statement: झारखंड के मंत्री ने पहलगाम हमले पर ऐसा क्या कहा...

Sudivya Kumar Statement: झारखंड के मंत्री ने पहलगाम हमले पर ऐसा क्या कहा कि सरकार की हो गई किरकिरी,अब दे रहे सफाई

Sudivya Kumar Statement: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अजीबोगरीब बयान दे डाला, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई। मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगते हुए बयान दिया|

26-Apr-2025 12:27 PM

By First Bihar

Sudivya Kumar Statement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच JMM पार्टी से  झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार (Sudivya Kumar) ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) से इस्तीफा मांग लिया। हालांकि बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका बयान व्यंग्यात्मक था, लेकिन तब तक सियासी तूफान उठ चुका था।

क्या कहा था सुदिव्य कुमार ने?

मीडिया से बातचीत के दौरान सुदिव्य कुमार ने कहा, "पहलगाम की घटना के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वह अपने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा करने में असफल रहे। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"


जब उनका यह बयान वायरल हुआ और विवाद बढ़ा, तो उन्होंने सफाई में कहा कि उनका यह बयान महज एक व्यंग्य था। उन्होंने कहा कि जब इतने बड़े आतंकी हमले पर कोई प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से इस्तीफा नहीं मांग रहा है, तो हमने व्यंग्य करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से ही इस्तीफा मांग लें| 


बीजेपी ने साधा निशाना

सुदिव्य कुमार के बयान को लेकर भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि सुदिव्य कुमार का बयान उनके अहंकार और असंवेदनशीलता को दिखाता है। जब पूरा देश और दुनिया पहलगाम हमले से स्तब्ध है, ऐसे समय में इस तरह की फूहड़ टिप्पणी बेहद शर्मनाक है।


उन्होंने आगे लिखा कि मैं उन्हें एक गंभीर नेता मानता था, लेकिन उनका यह व्यवहार झारखंड की जनता को शर्मिंदा करने वाला है। ऐसे वक्त में जब एकता और संवेदना की जरूरत है, तब ऐसा बयान पूरी तरह निंदनीय है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राष्ट्रीय संकट के समय नेताओं की बयानबाजी की मर्यादा क्या होनी चाहिए |